हजारीबाग में कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के खिरगांव इलाके सिमरा रेस्ट हाउस के पीछे एक कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान खिरगांव के पांडे टोला निवासी भुटाली पांडे के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। 

मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। साथ ही कुएं की दीवरों पर खून के धब्बे भी देखे गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि भुटाली की जानबूझकर हत्या की गयी और शव को कुएं में फेंक दिया गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि यह इलाका नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है और कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पूरा मामला गंभीर है और हर पहलु से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे। 


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

Read More