शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर पहुंचा रामगढ़, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

News Saga Desk

रामगढ़। जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुए आईडी ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हुए थे। उनमें हजारीबाग जिले के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी भी शामिल थे।

शहीद करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर बुधवार की देर रात रामगढ़ पहुंचा। यहां सुभाष चौक पर समाजसेवियों और नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे ही लोगों को यह खबर मिली कि कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर रामगढ़ पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में आने वाला है, वे लोग सुभाष चौक पर ही फूल मालाओं के साथ खड़े हो गए। घंटों इंतजार करने के बाद बुधवार देर रात जब फूलों से सजा सेना का ट्रक पहुंचा, तो लोगों ने उस वाहन पर ही पुष्प वर्षा शुरू कर दी।

कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को वीरगति प्राप्त होने पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च बलिदान पर समस्त हजारीबाग समेत पूरा कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का ऋणी रहेगा। ईश्वर वीर सपूत की आत्मा को शांति दें। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

वीर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की अंतिम यात्रा गुरुवार को हजारीबाग में निकलेगी। भारत माता चौक से शुरू होते हुए इनके निवास स्थान जुलु पार्क जाएगी। उसके बाद घर से पुराना बस स्टैंड होते हुए बुढ़वा महादेव, अन्नदा चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड से हो कर पैगोडा चौक, झंडा चौक, ग्वाल टोली होते हुए खिरगांव रोड होकर मुक्तिधाम खिरगांव तक जाएगी। इस यात्रा में वीर शहीद के सम्मान के लिए लोग अपने हाथों में तिरंगा रखेंगे और अपने निवास स्थान से ही पुष्प वर्षा भी करेंगे।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More