पीएम मोदी ने ऑटो एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज (17 जनवरी) से शुरू हो गया है। इसमें पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवेंट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने एक्सपो में संबोधित करते हुए रतन टाटा और ओसामु सुजुकी को याद किया। उन्होंने कहा – भारत की ऑटो इंटस्ट्री फंटास्टिक भी है और फ्यूचर रेडी भी है। मैं आज रतन टाटा और ओसामू सुजुकी को भी याद करूंगा। भारतीय ऑटो सेक्टर की ग्रोथ और मिडिल क्लास के सपने को पूरा करने में इन दोनों महानुभावों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो का दायरा काफी बढ़ गया है। पिछली बार 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स ने शामिल हुए थे और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने विजिट किया। इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में भी ये एक्सपो चल रहा है। आने वाले 5-6 दिनों में बहुत बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। अनेक नई गाड़ियां भी यहां लॉन्च होने वाली हैं। ये दिखाता है कि भारत में मोबिलिटी के भविष्य को लेकर कितनी पॉजिटिविटी है।

22 जनवरी तक चलेगा यह ऑटो एक्सपो

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा। इवेंट में इस बार कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करने पर है। इसमें मारुति सुजुकी की ई-विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी की साइब्सटर और M9, किआ की ईवी 6 फेसलिफ्ट और सिरोस, स्कोडा की एन्याक और एलरोक टाटा मोटर्स की हैरियर ईवी और सिएरा ईवी पेश की जाएंगी। इसके अलावा भारत में पहली सोलर कार ईवा और सरला एविएशन की फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की जाएगी। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

Read More