झारखंड के इन 5 जिलों में कल होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, 1 विधानसभा भी है शामिल


News Saga Desk

रांची। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 7 मई यानी कल सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का निर्देश दिया है। झारखंड में भी 7 मई को मॉक ड्रिल होगा। राज्य के 5 जिलों और एक विधानसभा क्षेत्र को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए चुना गया है। निर्देशों के मुताबिक कल रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज और गोमिया में मॉक ड्रिल होगा।

युद्ध जैसे हालात में रिहायशी इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये मॉक ड्रिल किए जाते हैं जिसमें नागरिकों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाती है कि जंग जैसे हालात हों तो बचाव कैसे करना है। गृह मंत्रालय ने 244 सूचीबद्ध सिविल डिफेंस जिलों में सिविल डिफेंस का अभ्यास और रिहर्सल करने का निर्देश दिया है। मॉक ड्रिल में ये देखा जाता है कि किसी आपातकालीन स्थिति में लोगों की प्रतिक्रिया कैसी होती है। इसके लिए कुछ चुनिंदा लोगों और वॉलेंटियर्स को ट्रेनिंग भी दी जाती है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच ये मॉक ड्रिल काफी अहम है।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

Read More