झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से छाए बादल

News Saga Desk

रांची। झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले पांच दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। गुमला जिला में करीब तीन मिमी के आसपास बारिश हुई। इतना ही नहीं आसपास के जिलों में भी छुटपुट बारिश हुई है।

राजधानी रांची में भी आकाश में बादल छाए रहे। आगे अभी बादल छाए रहने का अनुमान है। इधर राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 28 दिसंबर को राजधानी के आसपास आकाश में बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम में कोहरा छाया रह सकता है।

Read More News

Read More