‘रेड 2’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

News Saga Desk

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। यह फिल्म भारी अग्रिम बुकिंग के बाद गुरुवार, 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की ‘भूतनी’, ‘हिट 3’, ‘रेट्रो’ और हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ से टकराई। पहले दिन दमदार ओपनिंग करने वाली ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई है।

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में लौटे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यद्यपि फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली है, फिर भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘रेड 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘रेड 2’ का दो दिन का कुल कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो गया है। निर्माताओं ने ‘रेड 2’ के निर्माण पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दो दिनों में फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो इसके बजट का 80 प्रतिशत से अधिक है। उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा मुनाफा कमाएगी।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

Read More