पति ने पैसे के विवाद को लेकर की पत्नी की हत्या

News Saga Desk

पलामू। पलामू की बेटी की गढ़वा जिले में हत्या कर दी गई। हत्या उसके पति ने कुदाल से वार करके की। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। घटना मामूली विवाद के कारण हुई। दरअसल मृतका का पति मजदूरी से जुटाए गए रुपए निकाल कर शराब पी रहा था। पत्नी ने जब खर्च कम करने की सलाह दी तो युवक भड़क गया और गुरुवार की तड़के सोए अवस्था में घटना को अंजाम दे डाला। महिला की पहचान 27 वर्षीय बेबी देवी, पति रामजन्म सिंह के रूप में हुई है। महिला का मायका पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव में है।

घटना गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के भलुवानी के गोता टोला में हुई। सूचना मिलने पर रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, पुलिस सब इंस्पेक्टर सुहागिन सोरेन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिया है। कुदाल सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पति पत्नी के बीच मामूली विवाद के बाद घटना हुई है।

मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि पति के द्वारा मजदूरी करके कमाए गए पैसे में से 1000 रुपए शराब पीने में रामजन्म ने खर्च कर दिए थे। इसे लेकर पति-पत्नी में बुधवार रात तू तू मैं में हुई। घटना गुरुवार सुबह 4 बजे हुई। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। बताते चलें कि पिछले मंगलवार को इसी प्रखंड क्षेत्र के मानपुर पंचायत के मोमिनपुर टोला में एक पति ने अपनी पत्नी को मात्र 7500 के लिए गला दबाकर हत्या कर दी थी। महिला को यह रुपए मंईयां सम्मान योजना के तहत मिले थे।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More