जयशंकर का डिपोर्टेशन पर पहला बयान, 16 सालों में 15,652 भारतीयों को वापस भेजा

News Saga Desk

नई दिल्ली। अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों की वापसी के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद में जवाब दिया। जयशंकर ने राज्यसभा में कहा, ‘यदि कोई नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहा है तो उसे वापस (स्वदेश) बुलाना सभी देशों का दायित्व है।’ विदेश मंत्री ने बताया, ‘अमेरिका से भारतीयों का डिपोर्टेशन पहली बार नहीं हुआ है। यह 2009 से हो रहा है। पिछले 16 सालों में अमेरिका से 15,652 भारतीयों को वापस भेजा गया है। सबसे ज्यादा 2019 में 2042 लोगों को भारत डिपोर्ट किया गया। हम कभी भी अवैध मूवमेंट के पक्ष में नहीं हैं। इससे किसी भी देश की सुरक्षा में खतरा पैदा हो सकता है।’

अमेरिका ने 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को एक दिन पहले 5 जनवरी को भारत भेजा है। इन्हें US मिलिट्री के C-17 प्लेन से पंजाब के अमृतसर भेजा गया। इन लोगों के पैर में चेन बांधी गई थी, जबकि हाथ भी बेड़ियों में जकड़े हुए थे। अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक ने अपने X हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। इसके बाद विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा और संसद परिसर में प्रदर्शन किया।


Read More News

Read More