पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में दिखेगा असर

News Saga Desk

रांची। पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 दिसंबर से झारखंड में दिखेगा। रांची सहित राज्य के 21 जिलों में 28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर को सुबह में कोहरा व धुंध के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिन जिलों में बादल छाए रहेंगे, उनमें रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल है। 29 दिसंबर को भी रांची सहित गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्व सिंहभूम में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के उत्तर पश्चिम पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाद, खूंटी और रामगढ़ में 28 दिसंबर को सुबह में घना कोहरा छा सकता है।

30 से मौसम साफ होने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार 30 व 31 दिसंबर से आसमान साफ रहेगा। हालांकि, धुंध छाई रहेगी। एक व दो जनवरी को भी मौसम साफ रहेगा। सिर्फ सुबह में कोहरा रहेगा।

Read More News

Read More