रामगढ़ में उग्रवादियों का तांडव, CCL कर्मी को मारी गोली, JCB को किया आग के हवाले

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया है। उग्रवादियों ने पहले पांच राउंड फायरिंग की और उसके बाद कोल डिपो में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। वहीं दो जेसीबी सहित तीन हाईवा में तोड़फोड़ भी की। एक गोली सीसीएल कर्मी को भी लगी है। मामले की सूचना के बाद थाना प्रभारी रामकुमाराम पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आते थे उग्रवादी वहां से फरार हो गये। पूरे मामले में उरीमारी थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची जिला के हिंदेगीर छापर से 10 लोगों को हिरासत में लिया और पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More