ट्रम्प ने भेदभाव खत्म करने वाला प्रोग्राम बंद किया

News Saga Desk

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को भेदभाव के खिलाफ चलाए जाने वॉले विविधता, समानता और समावेशी प्रोग्राम’ (DEI) को खत्म करने का आदेश दिया है। इसके सभी कर्मचारियों को सैलरी देकर छुट्टी पर भेज दिया गया है। इतना ही नहीं इन लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी भी कर ली गई है।

रॉयटर्स के मुताबिक इस प्रोग्राम का उद्देश्य महिलाओं, ब्लैक, अल्पसंख्यकों, LGBTQ+ और अन्य कम प्रतिनिधित्व वाले ग्रुप्स के लिए अवसरों को बढ़ावा देना है। ट्रम्प के इस फैसले से इन समुदायों के खिलाफ पूर्वाग्रह और भेदभाव खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहीम मुश्किल में पड़ सकती है।


Read More News

Read More