किराया मांगना पड़ा महंगा, टोटो चालक की हत्या   

News Saga Desk

मालदा। मालदा में फिर हत्या का मामला सामने आया है। किराये को लेकर हुए विवाद में एक टोटो चालक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। घटना मालदा के इंग्लिश बाजार थाने के बेलबाड़ी घाट इलाके में घटी है। मृत टोटो चालक का नाम काजल घोष है। वह रामकेली के बरोदुआरी इलाके का निवासी था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात काजल घोष ने बेलबाड़ी श्मशान घाट क्षेत्र में अपने टोटो में यात्रियों को बैठाया। यात्री को उतारने के बाद जब चालक काजल ने किराया मांगा तो समस्या शुरू हो गई। नशे में धुत दो यात्री श्यामल मंडल और बिमल मंडल ने किराया देने से इनकार कर दिया। इससे पहले कि चालक कुछ कह पाता दोनों शराबियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल चालक को बरामद कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद श्यामल मंडल और बिमल मंडल समेत कई लोगों के नाम पर इंग्लिश बाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है।

गौरतलब है कि इसी महीने की दो तारीख को इंग्लिश बाजार थाना इलाके में एक तृणमूल पार्षद की हत्या कर दी गई थी। एक और तृणमूल कार्यकर्ता की कालियाचक में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बीती रात इंग्लिश बाजार में टोटो चालक की हत्या मामले में एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है।


Read More News

প্রধানমন্ত্রীর ভিডিও সরানোয় ক্ষমা চাইল মেটা, অশ্বিনী বৈষ্ণবের সঙ্গে বৈঠকে দুঃখপ্রকাশ

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি : প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর একটি ভিডিও সাময়িকভাবে ফেসবুক থেকে সরিয়ে...

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More