सुनील छेत्री ने संन्यास तोड़कर की राष्ट्रीय टीम में वापसी, मालदीव और बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे
भारत के सर्वकालिक शीर्ष गोलस्कोरर और पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास तोड़ते हुए मार्च में होने वाली अंतरराष्ट्रीय विंडो में मालदीव और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का फैसला किया है। 40 वर्षीय छेत्री ने पिछले साल जून में फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में कुवैत के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी।
सीआईएसएफ के समारोह में हिस्सा लेने अमित शाह पहुंचे तमिलनाडु, आज करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 56वीं वर्षगांठ आज (7 मार्च) तमिलनाडु के रानीपेट जिले के अराकोनम के पास तक्कोलम में सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाग लेंगे। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार रात भारतीय सीमा सुरक्षा बल के विमान से आईएनएस राजाली नौसेना वायु स्टेशन पहुंचे।
सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश; गिरफ्तार
बीजेपी नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। हालांकि देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया।
नालंदा के DTO अनिल दास के ठिकानों पर SUV का छापा, पटना में भी रेड; जानें क्या है पूरा मामला
बिहार में एक बार फिर गलत तरीके से संपत्ति बनाने वाले एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बार कार्रवाई सामान्य लोक सेवक नहीं, बल्कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ की जा रही है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी की है।
चान्हो डबल मर्डर मामले में बोले बाबूलाल मरांडी- झारखंड सरकार और पुलिस की विफलता का असर
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार को निशाने में लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रांची के चान्हो स्थित आनंद मार्ग आश्रम में लूटपाट और साधु की हत्या की घटना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाती है।
राज्यपाल ने गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि खेलकूद अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल गुरुवार को धुर्वा स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
यूक्रेन में रूस का मिसाइल हमला, चार की मौत, 30 से अधिक घायल
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में कहा है कि रूस ने क्रिवी रिह में एक होटल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। होटल में पूरी रात बचाव अभियान जारी रहा। हमले से कुछ समय पहले एक मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता यहां थे। गनीमत रही कि हमले से कुछ समय पहले सब होटल से बाहर चले गए।
बिहार में शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, सरकार बनने पर ताड़ी को करेंगे कानून से बाहर
बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। उनका आरोप है कि यह कानून न सिर्फ गरीबों की तबाही का कारण बन गया है। बल्कि पुलिस के लिए दमन का एक बड़ा हथियार भी बन चुका है।
ऑनलाइन गेमिंग में हार गया 9 लाख रुपये, भरपाई के लिए उठाया ऐसा कदम की जाना पड़ा जेल
ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद एक युवक चोरी करने पर उतर गया। मामला बोकारो स्टील सिटी का है। दरअसल ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में एक युवक 9 लाख रुपया हार गया था। इसके बाद युवक ने चोरी करने लगा। लड़का बोकारो के सेक्टर 1 में रहता है।
बाबूलाल मरांडी चुने गये नेता प्रतिपक्ष, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में ये निर्णय आज लिया गया है। बता दें कि झारखंड में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव…..