मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट के भारत विकास केंद्र कैंपस का किया शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट के प्रस्तावित भारत विकास केंद्र (आईडीसी) परिसर का शिलान्यास किया। इससे माइक्रोसॉफ्ट और उप्र सरकार के बीच प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा मिलेगी और भारत को एआई-फर्स्ट नेशन बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
PM Internship Scheme के लिए रजिस्ट्रेशन की यह है आखिरी तारीख, जानें इससे जुड़ी हर डिटेल
इस स्कीम का ऐलान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल 23 जुलाई को अपने बजट भाषण के दौरान किया था। कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने हाल ही में लोकसभा में बताया कि इस स्कीम के तहत अब तक 28,141 उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के मौके मिल चुके हैं।
दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी, गरीब महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब बहनों को 2500 रुपये देने के वादे को पूरा करते हुए कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का एक सुंदर अवसर है और इस अवसर का सदुपयोग करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की बैठक की, जिसमें सभी मंत्री उपस्थित रहे।
महिलाओं ने चलाई रांची-टोरी मेमू ट्रेन:महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की पहल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने अनूठी पहल की। आज रांची से टोरी तक चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के जिम्मे रही। इस ट्रेन के पायलट से लेकर टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं रहीं।
Champions Trophy 2025 : 9 मार्च को दुबई की पिच पर किसे मिलेगी जीत, भारत का बदला या न्यूजीलैंड का पलटवार
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाएगा। यह सिर्फ एक मैच नहीं होगा, बल्कि यह क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा पल होगा। इसका कारण है कि भारत के लिए यह मुकाबला साल 2000 में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।
राजगीर में पर्यटकों के लिए नई सौगात, CM नीतीश करेंगे जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 8 मार्च को राजगीर में महान मगध सम्राट और महाभारत काल के प्रमुख योद्धा जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही सीएम स्मारक और नवनिर्मित पक्षीशाला का भी उद्घाटन करेंगे।
International Womens Day: विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने की मुलाकात
विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बिहारी अंदाज में नजर आए बागेश्वर बाबा, भोजपुरी में बोले- का हाल बा, सब ठीक बा ना
बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की 5 दिनों की हनुमत कथा चल रही है। इस दौरान बागेश्वर बिहार की संस्कृति में सराबोर नजर आ रहे हैं। बागेश्वर बाबा कथा के बीच में ही भोजपुरी में बात करने लगे। बता दें कि शुक्रवार को जब बाबा भक्तों से संवाद कर रहे थे, तो उन्होंने कहा, “बिहार आकर मेरी ऊर्जा दोगुनी हो जाती है, हम भी खूब ठीक बा।”
आज से महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, होली से पहले मिल जाएंगे 7500 रुपए
झारखंड सरकार महिला दिवस के मौके पर राज्य की 38 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की तैयारी में है। मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से महिलाओं के खाते में 7,500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने यह राशि होली से पहले सभी पात्र लाभुकों के खाते में भेजने का फैसला किया है।
WPL : आरसीबी के लिए अब करो या मरो की स्थिति, प्लेऑफ के लिए जीतने होंगे बचे दोनों मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की, फिर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को आठ विकेट से हराया।