रांची के लालपुर में बंद कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा
रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे। बेटे ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है।
आईफा अवॉर्ड्स 2025: ‘लापता लेडीज’ ने मारी बाजी, कार्तिक और नितांशी बने बेस्ट एक्टर
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन रविवार को जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुआ। इस साल का आईफा अवॉर्ड्स फिल्म ‘लापता लेडीज’ के नाम रहा, जिसने कुल दस अवॉर्ड अपने नाम किए।
टीम इंडिया 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती: न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया। 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है।
वृंदावन की होली में बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एकसाथ 2000 विधवाएं मनाएंगी रंगों का त्योहार
मथुरा के ब्रज में होली के रंगारंग उत्सव का आगाज हो चुका है। इस बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना पहुंचकर राधा रानी के दर्शन किए और पूजन किया। इसके बाद उन्होंने फूलों और लड्डू से होली की शुरुआत की। इस बार होली का उत्सव वृंदावन में और भी खास होने वाला है।
कनाडा के नये पीएम होंगे मार्क कार्नी, ट्रूडो का दौर खत्म
कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने रविवार को जस्टिन ट्रूडो की जगह मार्क कार्नी को नया प्रधानमंत्री चुन लिया है। तीन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आसानी से नेतृत्व की दौड़ जीतने वाले मार्क कार्नी अगले आम चुनाव में लिबरल पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकियों के कारण कनाडा की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने वाली है।
विधानसभा बजट सत्र का 7वां दिन आज, शिक्षा विभाग का बजट होगा पेश; विपक्ष का हंगामा जारी
इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग का बजट भी आज सदन में पेश किया जाएगा। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में विपक्षी विधायकों और पार्षदों की लगातार सरकार पर तगड़ी आक्रमण की कोशिश के कारण, आज भी सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।
लॉ एंड ऑर्डर पर DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा बयान
हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या पर डीजीपी ने गहरी चिंता व्यक्ति की। डीजीपी बोले की जेल से माफिया अपराध को अंजाम दे रहे हैं । डीजीपी ने बताया कि विकास तिवारी, अमन साहू, अमन श्रीवास्तव जेल के अंदर से अपराधिक घटनाओं की रणनीति बना रहे हैं।
मणिपुर में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के पहले दिन फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के लोगों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प
मणिपुर में कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में करीब 2 साल बाद फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर शनिवार को जैसे ही बसें चलनी शुरू हुईं, कुकी समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
अरविंद चितांबरम ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता
भारत की शतरंज में बादशाहत जारी रखते हुए ग्रैंडमास्टर अरविंद चितांबरम ने अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीता। उन्होंने प्रतिष्ठित प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के 25 वर्षीय अरविंद ने नौवें और अंतिम दौर में तुर्की के गुरेल एदिज के खिलाफ ड्रॉ खेलते हुए कुल छह अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया।
एटीएस ने हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी को जम्मू कश्मीर से किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की सहारनपुर की टीम ने मुरादाबाद पुलिस के सहयोग से 25 हजार के इनामी संदिग्ध आतंकी उल्फत हुसैन को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़ा हुआ है।