कौन हैं एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने सौंपे अपने सोशल मीडिया अकाउंट
आज पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के प्रबंधन की जिम्मेदारी परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी को सौंपी है।
महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक, इस योजना से राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं।
इजरायल ने वेस्ट बैंक से 10 भारतीय मजदूरों को छुड़ाया, पासपोर्ट छीन कर बनाए गए थे बंधक
इजरायल ने बंधक बनाए गए गए 10 भारतीय मजदूरों को वेस्ट बैंक से छुड़ाया गया है। इन भारतीय मजदूरों को वेस्ट बैंक के एक गांव से बचाया गया, जहां पासपोर्ट छीन लिए जाने के बाद से उन्हें करीब एक महीने से बंधक बनाकर रखा गया था।
Bihar Budget Session: विपक्ष के हंगामे पर भड़के CM नीतीश, शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल पर राजद पर जमकर बरसे
आज नीतीश सरकार विधानसभा में पथ निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पर्यटन विभाग, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति विभाग, कल्याण विभाग और खेल विभाग समेत सभी विभागों का बजट पेश करेगी।
मुंबई में Dharavi Redevelopment Project रहेगा जारी, SC ने काम रोकने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने आज धारावी पुर्नविकास परियोजना के लिए चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। वहीं, कोर्ट ने अदाणी ग्रुप के पक्ष में बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले को पलटने से भी इनकार कर दिया। CJI संजीव खन्ना की बेंच ने काम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा में 2,587 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सिलवासा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज, 63 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा। यह समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले हो रहा है और इसमें लड़कियों का दबदबा रहेगा। 63 गोल्ड मेडल में से 48 लड़कियों ने जीते हैं, जबकि लड़कों को सिर्फ 15 मेडल मिले हैं।
दिल्ली की महिलाओं को कल मिलेंगे ₹2500: रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल पोर्टल होगा लॉन्च
दिल्ली में बीजेपी सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने दिल्ली सरकार की तरफ से 2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
स्टॉक मार्केट में बालाजी फॉस्फेट्स की प्रीमियम एंट्री, 7 प्रतिशत से अधिक के फायदे में निवेशक
खाद बनाने वाली कंपनी बालाजी फॉस्फेट्स के शेयरों की आज 7.14 प्रतिशत प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 75 रुपये के भाव पर हुई।
धनबाद में अब ऑटोमैटिक तरीके से होगी रेलगाड़ियों की धुलाई, 2 करोड़ की लागत में बना कोच वॉशिंग प्लांट
अब धनबाद में ट्रेनों की सफाई मैन्युअल तरीके से नहीं, बल्कि ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट से की जाएगी। 2.14 करोड़ रुपये की लागत से कोचिंग डीपो में यह प्लांट तैयार किया गया है। इससे ट्रेनें कम समय में धुल सकेंगी और पानी की भी बचत होगी।