सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा लाने के लिए झारखंड से अधिकारी भेजेगी सरकार, प्रदीप यादव ने उठाया था सवाल
झारखंड विधानसभा में सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे वापसी का मामला गुरुवार को उठा। पोड़ैयाहट के विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन इस मामले को उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस पर निर्णय दिया है लेकिन दो साल के बाद भी झारखंड के निवेशकों का पैसा नहीं मिला है।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के मुखवा मंदिर में की पूजा-अर्चना, उच्च हिमालय क्षेत्र के ट्रैकिंग अभियानों को फ्लैग ऑफ कर रचा नया इतिहास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अपने एक दिवसीय दौरे में आज गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास मुखवा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही हर्षिल से उच्च हिमालय क्षेत्र के अनछुए ट्रैक नीलपानी-मुलुंगला, जनकताल, जादुंग, मोटर बाइक एवं एटीवी-आरटीवी ट्रैकिंग अभियानों को फ्लैग ऑफ कर नया इतिहास रचा है।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाने पर दिया जोर, बोले- कोई ऑफ सीजन नहीं होना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उत्तराखंड में कोई भी मौसम ऑफ सीजन नहीं होना चाहिए और पर्यटन को यहां हर मौसम में चालू रहना चाहिए। उन्होंने राज्य में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के हर्षिल में ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में भाग लिया।
हजारीबाग के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 4 नंबर भट्ठी लीक; 5 मजदूर घायल
हजारीबाग जिले के चरही में स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के कंटीनिवस कास्टिंग मशीन का इंडक्शन कॉइल पंचर हो गया। इस मशीन में लोहे को पिघलाने के लिए 800 से 1000 डिग्री तक तापमान की जरूरत पड़ती है।
एक घंटे में ही फिसले सेंसेक्स और निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही विदेशी निवेशकों ने बिकवाली का दबाव बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई।
जमशेदपुर के जाने-माने व्यवसायी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, परिवार में दहशत
जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी व्यवसायी दिलीप गोयल को अज्ञात अपराधियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें 21 सकेंड की बातचीत के दौरान अपराधी ने धमकाया। इस घटना के बाद से उद्यामी और उनका परिवार दहशत में है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगाया 100% टैरिफ, भारत को हर साल ₹61 हजार करोड़ का होगा नुकसान
अमेरिका 2 अप्रैल से भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। इसका मतलब यह कि भारत जितना टैरिफ अमेरिकी कंपनियों से आने वाले सामान पर लगाएगा अमेरिका भी उतना ही टैरिफ भारतीय कंपनियों के अमेरिका जाने वाले सामान पर लगाएगा। ये ऐलान अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समय के मुताबिक 5 मार्च को सुबह अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन में किया।
Champions Trophy 2025 : फाइनल में भारत से भिड़ेगी न्यूजीलैंड, 9 मार्च को होगा महामुकाबला
न्यूजीलैंड ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रचिन रविंद्र (108) और केन विलियमसन (102) के शानदार शतकों की मदद से 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए।
आएशा टाकिया के पति की हुई गोवा से गिरफ्तारी
मंगलवार को आएशा टाकिया के पति फरहान आजमी के खिलाफ गोवा में शिकायत दर्ज हुई थी। आरोप हैं कि उन्होंने पब्लिक प्लेस में हंगामा करते हुए शांति भंग करने की कोशिश की। अब आएशा टाकिया ने पति का बचाव कर बताया है कि उस रोज कुछ गुंडों ने उनके पति और बच्चे का शोषण किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाख परिवारों को 1200 करोड़ की राशि का मुख्यमंत्री ने किया हस्तांतरण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि का माऊस क्लिक कर एकमुश्त हस्तांतरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं।