बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, भारत-म्यांमार सीमा से ढाका तक हिली धरती
बांग्लादेश में आज राजधानी ढाका समेत कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 दर्ज की गई। भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों- मणिपुर, असम, मेघालय एवं नगालैंड और पड़ोसी देश म्यांमार के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
सरकार ने अजय भादू को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस का सीईओ नियुक्त किया
केंद्र सरकार ने अजय भादू को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जीईएम पोर्टल वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन सरकारी खरीद के लिए एक प्लेटफॉर्म है। भादू के पास नीति निर्माण और कार्यान्वयन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।
ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल द्वारा दायर मानहानि मामले में वकील बदला, अब कल्याण बनर्जी लड़ेंगे मुकदमा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा दायर मानहानि के मामले में अब कानूनी टीम में बदलाव किया गया है। इस मामले में ममता बनर्जी की ओर से अब वरिष्ठ वकील और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पैरवी करेंगे।
महाकुंभ में नाव चलाकर एक परिवार ने कमाए 30 करोड़, CM योगी ने भी की सराहना
महाकुंभ के आयोजन में एक नाव चलाने वाले परिवार ने 30 करोड़ रुपए की कमाई की है। खुद सीएम योगी ने विधानसभा में इस परिवार की सफलता की कहानी बयां की। इस परिवार के लोगों का कहना है कि इतना पैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में पहली बार नाव चलाने वालों को ऐसी खुशियां मिली हैं
प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे उत्तराखंड का दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।
चाईबासा में IED विस्फोट, घायल जवानों को रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा
झारखंड के चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में हुए ब्लास्ट में कुछ जवानों के घायल होने की सूचना है।
इस तारीख से महिलाओं के खाते में आना शुरू हो जाएगी मंईया सम्मान योजना की राशि, एक साथ मिलेंगे 2 माह के पैसे
झारखंड सरकार ने मईंयां सम्मान योजना के तहत होली से पहले लाभुकों के खातों में राशि भेजने की घोषणा की है। इसके बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग के मुताबिक, पहले जनवरी और फरवरी महीने की राशि दी जाएगी।
70वीं बीपीएससी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 7 मार्च को फिर होगी बहस
70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर उसे फिर से आयोजित किए जाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई आगामी 7 मार्च को पटना हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ करेगी।
पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, नक्सली कैंप से 2 IED समेत कई सामान बरामद
पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस और CRPF की 60वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी वनग्राम के पास एक नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। नक्सली कैंप से 2 IED (प्रत्येक 10 किलो), 58 डेटोनेटर (29 डुअल डेटोनेटर ट्यूब) और 5 बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद किए गए।