यूपी में होली के पर्व के दाैरान ढकी जाएगी मस्जिदें
होली का त्याैहार और जुमे की नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है और हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हाेली पर चलने वाले रंग काे देखते हुए मस्जिदाें काे तिरपाल से ढकने की व्यवस्था की गई है।
सीएम हेमंत सोरेन से जेपीएससी अध्यक्ष एल० खियांग्ते ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल खियांग्ते ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
एयरटेल के बाद जियो ने भी Space X से मिलाया हाथ, भारत लाएंगे स्टार लिंक का हाई-स्पीड इंटरनेट
एयरटेल के बाद अब देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो ने भी इलॉन मस्क की कंपनी स्टार लिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए करार किया है।
अब पुलिस कर्मियों की बहाली में कम दौड़ना पड़ेगा
राज्य सरकार ने पुलिस की बहाली में दौड़ का दायरा घटा दिया है। पिछली बार दौड़ के दौरान कई युवकों की मौत हो गई थी। यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। पुलिस दौड़ में युवकों की मौत से सरकार भी परेशान हो उठी थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाने लगा था।
8 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे, नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातन सेवा परिषद की पहल पर हुआ विवाह
नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातन सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में 8 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक रीति-रिवाज से शिवालाल आखाड़ा से बारात निकली गयी। इसके बाद पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ।
CM हेमंत सोरेन आज करेंगे विधि व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव, DGP समेत ये अधिकारी रहेंगे शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 11:30 बजे से प्रोजेक्ट भवन में विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के अलावा पुलिस के आला अधिकारी शामिल होंगे।
उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मुकाबले वायु सेना की क्षमता बढ़ाने पर जोर
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भू-रणनीतिक परिदृश्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तेजी से क्षमता वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के बीच एकीकृत प्रशिक्षण और परिचालन तालमेल को आवश्यकता बताया।
क्रिजैक लिमिटेड को 1000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
कोलकाता स्थित अग्रणी छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिजैक लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी की योजना इस इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की है।
अमन साव का शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है। अमन साव के पिता का कहना है कि वे लोग पलामू नहीं जाएंगे। बल्कि पुलिस ने जिस तरह से अमन साव को मारा है, उसी तरह उनके बेटे के शव को पुलिस लाकर दे।
लैंड फॉर जॉब : CBI से जुड़े मामले में लालू के बेटे तेज प्रताप व बेटी हेमा को जमानत
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में आरोपित और बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी बेटी हेमा यादव को जमानत दे दी है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने दोनों को पचास-पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दिया है।