216 लीटर नेपाली देशी शराब,तीन चोरी की बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News Saga Desk

अररिया। सिकटी थाना पुलिस ने शनिवार की अगले सुबह 216 लीटर नेपाली देशी शराब एवं तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।सिकटी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से तस्करों का समूह बाइक से शराब तस्करी कर आने वाला है।

सूचना के सत्यापन को लेकर सिकटी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्ती के तहत छापेमारी की।पुलिस की गाड़ी को देख तस्करों ने बाइक से भागने की भी कोशिश की,लेकिन पुलिस ने खदेडकर सबों को पकड़ लिया।मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया,जबकि एक तस्कर मौके से फरार होकर नेपाल के इलाके में भागने में कामयाब रहा।बरामद तीनों मोटरसाइकिल चोरी की निकली।वहीं इनके पास से कुल 216 लीटर शराब बरामद किया गया।पुष्टि एसपी अंजनी कुमार ने की है।


Read More News

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

ভুরকুন্ডায় শীঘ্রই গড়ে উঠতে পারে কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন, কেন্দ্রীয় কয়লামন্ত্রীর সঙ্গে বৈঠকে আশ্বাস

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি, ৩০ জুলাই: ভুরকুন্ডায় কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন নির্মাণের...

Read More