राज्य कर्मियों का डीए तीन फीसदी बढ़ा, अधिसूचना जारी

News Saga Desk

रांची। राज्य सरकार के कर्मियों का एक जुलाई 2024 के प्रभाव से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी मिल गयी है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दिया। वर्तमान में सातवां वेतन प्राप्त राज्य कर्मियों को 50 प्रतिशत मिल रहा है अब तीन प्रतिशत बढ़ने के बाद उन्हें 53 प्रतिशत डीए मिलेगा।

वहीं, बढ़ा महंगाई भत्ता का लाभ सातवां वेतनमान प्राप्त पेंशनधारी व पारिवारिक पेंशनधारियों को भी मिलेगा। ऐसे में जनवरी माह के वेतन से राज्यकर्मियों व पेंशनधारियों को बढ़ा हुआ डीए के साथ वेतन- पेंशन का भुगतान किया जायेगा। उन्हें जुलाई से दिसंबर माह तक छह माह का बकाया भुगतान भी किया जायेगा।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More