कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादी मारे

News Saga Desk

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मार गिराए। इस दौरान सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

अधिकारियों के अनुसार, घायल जवानों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने रात को बेहीबाग इलाके के कद्देर की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया था। पांचों आतंकवादियों के शव बागों में पड़े हैं। अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More