सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट

News Saga Desk

मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 12 दिसंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड और साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का आज दूसरा दिन है। वहीं इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा।

एशियाई बाजारों में आज तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.42% और कोरिया के कोस्पी में 0.29% की तेजी है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स आज 0.64% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11 दिसंबर को ₹1,012 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों ने भी (DIIs) ने ₹2,007 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 11 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.22% गिरकर 44,148 पर बंद हुआ। S&P 500 0.82% बढ़कर 6,084 पर और नैस्डैक 1.77% की बढ़त के साथ 20,034 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार इससे पहले कल यानी 11 दिसंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 16 अंक की तेजी के साथ 81,526 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 31 अंक की तेजी रही, ये 24,641 के स्तर पर बंद हुआ था।

গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

Read More