मुख्यमंत्री से मिला रांची के पत्रकारों का शिष्टमंडल

रांची, 25 नवम्बर (हि.स.)। राजधानी रांची के पत्रकारों के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। साथ ही उनके दोबारा चुने जाने पर बधाई देने के साथ अगली सरकार के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इस दौरान एक संक्षिप्त और अनौपचारिक चर्चा में उनसे पत्रकारों के द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी आमंत्रित किया गया। इस पर सोरेन ने सहमति भी दी। वहां पर बधाई देने वालों की भारी भीड़ होने तथा कई प्रशासनिक बैठकों के बावजूद पत्रकारों की समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा की। अपनी व्यस्तताओं के बीच भी सोरेन ने पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर पूरा ध्यान देकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।

सोरेन से मिलने वाले पत्रकारों में जावेद अंसारी, सुरेंद्र सिंह, अमरकांत के अलावा पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह शिव कुमार अग्रवाल, रतन लाल, जगदीश सिंह अमृत, नित्यानंद शुक्ला, शकील अख्तर, मनीष सिंह, विवेक सिंह, रमाकांत दुबे, सुनील चौधरी और रजत कुमार गुप्ता शामिल थे।

Read More News

প্রধানমন্ত্রীর ভিডিও সরানোয় ক্ষমা চাইল মেটা, অশ্বিনী বৈষ্ণবের সঙ্গে বৈঠকে দুঃখপ্রকাশ

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি : প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর একটি ভিডিও সাময়িকভাবে ফেসবুক থেকে সরিয়ে...

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More