फोरलेन टोल प्लाजा के पास फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार

News Saga Desk

पलामू : पुलिस ने एनएच 39 फोरलेन सड़क निर्माण के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के चुकरू स्थित टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल और गोली बरामद की गयी है। इस घटना को अंजाम दिलाने वाले राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की गयी है। बताते चलें कि 7 जनवरी को गोली चली थी। एक मजदूर के पैर में गोली लगी थी।

इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में मुख्य शूटर शुभम दुबे को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दूसरा शूटर आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका के रहने वाले हैं।

जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को बताया कि रंगदारी के लिए लातेहार के अपराधी राहुल सिंह के नाम पर गोली चलायी गयी थी। इस घटना के बाद अमन साव गिरोह से जुड़े मयंक सिंह ने क्रेडिट लेते हुए जिम्मेवारी ली थी। साथ ही कंपनी के कर्मियों को रंगदारी के लिए धमकाया था। दरअसल एनएच फोरलेन निर्माण करा रही भारत वाणिज्य इस्ट प्राइवेट लिमिटेड से राहुल सिंह, अमन साव और रांची के कृष्णा यादव ने रंगदारी मांगी थी।

अनुसंधान के क्रम में मंगलवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोली चलाने वाला युवक शुभम दुबे रेड़मा की तरफ घूम रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद, सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, रंजीत कुमार, मनोज मुंडा एवं जवानों ने कार्रवाई कर शुभम को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक खाली मैग्जिन एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

एसपी ने बताया कि शुभम की जानकारी पर आकाश को पकड़ा गया।

घटना में आकाश की मोटरसाइकिल इस्तेमाल हुई थी। नंबर प्लेट बदल कर इस्तेमाल में लायी गयी थी। हथियार शुभम के बेलवाटिका स्थित पुस्तैनी घर से बरामद किया गया। इस घटना को अंजाम देने के लिए शुभम को 60 हजार रूपए मिले थे। आकाश 2019 में मर्डर केस में जेल गया हुआ है। राहुल सिंह की तलाश तेज है। वह पहले भी जेल जा चुका है।

Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More