मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20i से बाहर: जानें क्या है मुख्य वजह?

News Saga Desk

कोलकाता। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला की शुरुआत आज यानी 22 जनवरी 2025 से हो चुकी है। इडेन गार्डन कोलकाता में खेले जा रहे पहले मुकाबले मे टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। सभी एवं उम्मीद लगाए बैठे थे, की तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा। लेकिन, जैसे ही कप्तान सूर्या ने बोला कि शमी नहीं खेल रहे हैं, उस वक्त सभी क्रिकेट फैंस चौंक गए। वहीं, अर्शदीप सिंह को बतौर तेज गेंदबाज चुना गया। उनका साथ हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी देंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20i में नहीं खेले शमी

ईडन गार्डन में टॉस से पहले तक लोग ऐसा मान रहे थे, कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पहले मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में जरूर मौका दिया जाएगा। लेकिन, टॉस होने के बाद जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से टीम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि शमी नहीं खेल रहे हैं। उनके अलावा ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा भी नहीं खेल रहे हैं। स्ट्रेंथ के हिसाब से प्लेइंग 11 को चुना गया है। पहले मुकाबले के लिए टीम बनना भी प्रबंधन के लिए सिरदर्द रहा। हालांकि, शमी के नहीं खेलने पर उन्होंने कोई रीजन नहीं बताई। शमी 14 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।

आखिर क्यों पहले मैच में नहीं खेले मोहम्मद शमी?

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ऊपर पहले से ही आशंका जताई जा रही थी, कि वह प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। क्योंकि, उन्हें अभ्यास के दौरान भी पैरों में पट्टी बांधे हुए देखा गया था। उसके बावजूद भी वह अभ्यास करते हुए दिखे थे। अब इस मैच में उपलब्ध होने पर लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। हालांकि, कोलकाता टी20 में क्यों नहीं खेले, इसका कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More