घर को दें त्योहार का खास लुक, देखें लेटेस्ट पोंगल रंगोली डिजाइन

News Saga Desk

पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में खास तौर पर मनाया जाता है, जिसमें खुशहाली और समृद्धि का स्वागत किया जाता है। इस त्योहार पर रंगोली बनाने की परंपरा विशेष महत्व रखती है।रंग-बिरंगे रंगों से सजी सुंदर रंगोली न केवल घर को आकर्षक बनाती है, बल्कि यह शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक भी मानी जाती है। पोंगल पर गाय, धान की बालियां, सूर्य देवता और कटाई के उत्सव को दर्शाने वाली पारंपरिक रंगोली डिजाइन काफी प्रचलित हैं. आइए जानते हैं पोंगल पर बनाए जाने वाले खास रंगोली डिजाइनों और उनके महत्व के बारे में।

पोंगल रंगोली के खास डिजाइन:

1.सूर्य देवता की रंगोली

Pongal Rangoli 1

पोंगल त्योहार सूर्य देवता की पूजा के लिए खास माना जाता है. इसलिए सूर्य देवता की आकृति बनाकर उसे रंगों से सजाना एक प्रमुख रंगोली डिजाइन है। पीले और नारंगी रंग का उपयोग सूर्य को दर्शाने के लिए किया जाता है।

2. पोंगल हांडी

Pongal Rangoli 12

पोंगल की हांडी, जिसमें गुड़ और चावल का पकवान बनाया जाता है, इस त्योहार की खास पहचान है. रंगोली में हांडी की आकृति बनाकर उसे चमकीले रंगों से सजाया जाता है. यह डिजाइन पोंगल के उत्सव को जीवंत बनाता है।

3. कोलम डिजाइन

Rangoli Design

पोंगल पर पारंपरिक कोलम रंगोली बनाई जाती है, जिसमें ज्यामितीय आकृतियों और प्रतीकों का उपयोग होता है। इसे चावल के आटे, हल्दी और रंगीन पाउडर से बनाया जाता है।

4. गाय और धान की बालियां

Rangoli Design 2

फसल कटाई के इस पर्व पर गाय को पवित्र माना जाता है। गाय की आकृति और धान की बालियों को रंगोली में शामिल करना शुभता का प्रतीक है। हरे और भूरे रंगों का इस्तेमाल इस डिजाइन को प्राकृतिक लुक देता है।


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More