खरमास के बाद हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार

News Saga Desk

पटना। 15 जनवरी के बाद कभी भी बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 30 जनवरी के पहले यह काम पूरा हो जाएगा। भाजपा के 4 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। ऐसे में भाजपा के जिन मंत्रियों के पास अधिक विभाग हैं, उन्हें कम किया जाएगा। ये विभाग कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के बीच बंटेंगे। कैबिनेट विस्तार में पटना, तिरहुत और सारण प्रमंडल के विधायकों को तरजीह देने की तैयारी है। फिलहाल बिहार सरकार में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित 30 मंत्री हैं। इसमें दो डिप्टी सीएम सहित 15 मंत्री भाजपा के कोटे से हैं। कैबिनेट में ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह शामिल हैं। विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के मुताबिक 36 मंत्री हो सकते हैं। इस हिसाब से मंत्री पद की 6 वैकेंसी है।

Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More