जमशेदपुर की बेटी नेशनल गेम्स में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

News Saga Desk

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। जमशेदपुर की राज अदिति 38वें नेशनल गेम्स में तीरंदाजी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तराखंड में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक होने वाले गेम्स में हिस्सा लेने के लिए राज अदिती रवाना हो चुकी है। उनके तीरंदाज बनने के पीछे पिता सूर्यमणि शर्मा का संघर्ष भी जुड़ा हुआ है। लॉकडाउन के वक्त सूर्यमणि शर्मा की जॉब छूट गई पर वो बेटी को तीरंदाजी की ट्रेनिंग दिलवाना चाहते थे। इसके लिए सूर्यमणि शर्मा ने बैंक से लोन लेकर बेटी के लिए तीर-धनुष का प्रबंध किया।

छठी क्लास से आर्चरी की प्रैक्टिस कर रही राज अदिती

जमशेदपुर के नामदा बस्ती की 18 वर्षीय तीरंदाज अदिति कुमारी के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। सूर्यमणि शर्मा ने बेटी की प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। छठी कक्षा से आर्चरी का अभ्यास कर रही राज अदिति ने अब तक कई पुरस्कार जीता है। वह फिलहाल बी.कॉम की पढ़ाई के साथ-साथ तीरंदाजी भी कर रही है। राज अदिती तीन बहनों में सबसे छोटी है।

देश और झारखंड का नाम रोशन करना लक्ष्य

राज अदिती ने कहा- मेरा एक मात्र लक्ष्य देश और झारखंड का नाम रोशन करना है। वहीं, परिवार को उम्मीद है कि सरकार से मदद मिलेगी, जिससे अदिति अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।

बर्मामाइंस के आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में ले रही ट्रेनिंग

फगवाड़ा (पंजाब) के लवली प्रोफेशनल यूनवर्सिटी की छात्रा राज अदिती ने पिछले साल दिसंबर में जमशेदपुर में हुए सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। कंपाउंड वर्ग की तीरंदाज राज अदिती 2018 से बर्मामाइंस स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में कोच रोहित कुमार से ट्रेनिंग ले रही है।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More