उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री स्मार्ट डिस्प्ले का फीता काट कर शुभारंभ किया
रांची । रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कमरा संख्या- 608 के NIC सभागार में स्मार्ट डिस्प्ले का फीता काट कर शुभारंभ किया।
यह स्मार्ट डिस्प्ले में बहुत सारी फीचर्स से लैस है। जिससे कॉन्फ्रेंस के वक्त उच्च क्षमता के वीडियो के साथ कॉन्फ्रेंस किया जा सकता है। साथ इसमें स्प्लिट स्क्रीन है। जिससे एक साथ दो फीचर्स उपयोग किया जा सकता है। ये स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है।
मुख्य सचिव ने कोल ब्लॉक शुरू करने में आ रही समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सरकार के जरिये आवंटित सभी 34 कोल ब्लॉकों को शुरू करने में आ रही समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्द ये कोल
भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का प्रवेश शुल्क बढ़कर 50 रुपए हुआ, लोगों में नाराजगी
रांची के जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में अब 50 रुपए का प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यह पार्क केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 142 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया था। बता दें कि लोग भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी की जानकारी और उनके योगदान को याद कर सकें। हालांकि प्रवेश शुल्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
रांची स्टेशन से शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय ने बुधवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रांची रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18624 से संदिग्ध स्थिति
जोन्हा और हुंडरू जलप्रपात में बनेगा रोपवे, मंत्रालय ने एजेंसियों को सौंपी मंत्रालय को रिपोर्ट
रांची पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र बने झारखंड के दो जलप्रपातों जोन्हा और हुंडरू में जल्द ही रोपवे की भी सुविधा मिलेगी। पर्यटक जलप्रपात की खूबसूरती के अलावा रोपवे का भी आनंद लेते हुए वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन कर सकेंगे। इन दोनों जगहों पर रोपवे की संभावना का अध्ययन करने वाली एजेंसी ने इसके लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है।
रांची के हिंदपीढ़ी से गायब 2 लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से किया बरामद
रांची के हिंदपीढ़ी से गायब हुई 2 लड़कियों का पता चल गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों को कर्नाटक से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आज ही दोनों को पुलिस की टीम सुरक्षित रांची लेकर आ रही है। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं।
हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही : बाबूलाल मरांडी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निकाय चुनावों के प्रति उदासीनता और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।
रांची से कुंभ के लिए 16 जनवरी से एक मार्च तक 10 ट्रेनों का होगा परिचालन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के लिए 16 जनवरी से एक मार्च तक रांची रेल मंडल से 10 ट्रेनों का परिचालन होगा। विभिन्न क्षेत्रों से आकर यह ट्रेनें रांची रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी, जहां बड़ी संख्या में रांची के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे।
रांची से या रांची होकर अधिक से अधिक ट्रेनों का परिचालन कुंभ के लिए हो, इस निमित्त रक्षा राज्य मंत्री सह
हिंदपीढ़ी से लापता हुई सगी बहनों को लेकर पुलिस को मिली अहम जानकारी
रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से 11 जनवरी को लापता हुई दो सगी बहनों, रहनुमा परवीन (20) और अमरीना परवीन (18), के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी, और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।
जल्द हो सकता है झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव
झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नई कमिटी के गठन के लिए जल्द ही चुनाव हो सकते हैं। रविवार को काउंसिल की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की तिथि निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि आगामी 15 दिनों के भीतर जेनरल बॉडी (जीबी) की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।