रांची में यातायात नियम हुए और सख्त
रांची की बिगड़ता यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। अब रात में भी ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाएगी। सड़क पर या घरों के बाहर गलक तरीके से गाड़ी खड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
आईजी ने दिए सख्त निर्देश
JEE Main 2025 की परीक्षा आज से शुरू, रांची में 10 हजार छात्र होंगे शामिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2025 की परीक्षा आज 22 जनवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी तक चलेगी। रांची में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, लोअर चुटिया, अरुनुमा टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, सामलौंग और फ्यूचर ब्राइट, पुंदाग अरगोड़ा शामिल हैं।
निलंबन मुक्त हुई आईएएस पूजा सिंघल: मनी लॉन्ड्रिंग में हुई थी गिरफ्तारी
झारखंड सरकार ने 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबन से मुक्त कर दिया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। फिलहाल उन्हें पैतृक विभाग कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने उन्हें जमानत मिलने की तिथि 7 दिसंबर 2024 से निलंबन मुक्त किया है।
राज्य कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहार, राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी है।बैठक में राज्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने की मंजूरी दी गई है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत अनुसंधानकर्ता को 25 हजार तक का मोबाईल फोन उपलब्ध
केंद्र के 1300 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रही राज्य सरकार : अमित मंडल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार वर्ष 2019 से अब तक राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से खर्च हुए 1300 करोड़ रुपये का हिसाब
रामलला की प्रथम वर्षगांठ पर पहाड़ी मंदिर में होगा बाबा का महारुद्राभिषेक
पहाड़ी मंदिर में शृंगार परिवार के जरिये 22 जनवरी को रामलला की प्रथम वर्षगांठ मनाई जाएगी। मुख्य मंदिर में सुबह 10 बजे 151 लीटर दूध से बाबा का महारुद्राभिषेक से किया जाएगा। इसके मुख्य यजमान शृंगार परिवार के पंकज कुमार गुप्ता और राजेश कुमार गुप्ता होंगे।
रांची के हटिया डैम से मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की लीड एक्ट्रेस संचिता बासु पहुंची रांची
डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह अब तक की सबसे ज्यादा सब्सक्राइब की जाने वाली सीरीज बन गई है। शो की दिलचस्प कहानी और किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज को जबरदस्त सफलता मिल रही है। इस सीरीज में शान्विका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संचिता बासु को लोग खास तौर पर पसंद कर रहे हैं।
बाबूलाल मरांडी हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर जल्द ही मुहर लग सकती है। नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का नाम अब तक सबसे आगे है।
रांची से प्रयागराज महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, रक्षा राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
रांची। रेलवे ने रांची से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए रविवार से स्पेशल ट्रेन संख्या 08067 की शुरुआत की है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची रेलवे स्टेशन से टूंडला के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।