रांची में नकली नोट गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार
रांची। राजधानी पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की तैयारी में थे।इनके पास से 500 के 4.99 लाख के नकली नोट, एक स्कूटी और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ युवक नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। साथ ही किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं।
शिक्षक देर से स्कूल आयें तो ‘अबुआ साथी’ को बतायें – उपायुक्त
रांची जिला के ओरमांझी प्रखण्ड के रुक्का में आज दिनांक 18.01.2025 को मुखिया एवं उपमुखियागणों के क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला-सह-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने उत्कृष्ट कार्य करनेवाले मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
रिम्स में इलाज कराने आई महिला से रेप
झारखंड के रिम्स अस्पताल में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। एक सैप जवान पर यह आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में घटी। पीड़िता अपने पति को लेकर इलाज के लिए अस्पताल आई थी।
मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को बन रहा शुभ संयोग
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिवेणी, नवपंचम और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त होते हैं।
CMPDI और ICA फाउंडेशन की अनोखी पहल: रांची में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण
CMPDI और ICA फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना के तहत बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में कंप्यूटर अकाउंटेंसी जैसे महत्वपूर्ण कोर्स शामिल हैं, जो बच्चों के करियर को नई दिशा देने में मदद करेगा।
कल्पना सोरेन को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
झामुमो का महाधिवेशन अप्रैल में आयोजित होने की संभावना है। इस बार जीत के जश्न के साथ बड़े पैमाने पर अधिवेशन करने की तैयारी शुरू की गई है। हालांकि, तारीख और जगह अभी तय नहीं है। महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
सभी कार्यालयों प्रधान को निर्देश आपके विभाग को मिला आवंटन लैप्स ना हो
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग से प्राप्त सभी प्रकार के आवंटन एवं उसके उपरान्त किए गए व्यय के संबंध में विस्तृत रूप से बैठक आयोजित की गई
हुगली से पंजीकृत समिति काजू पैकिंग के नाम पर रोजगार देने का कर रही है दावा
जिला प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से रांची के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में चांदूर बंधु मिलन कल्याण कमिटि द्वारा महिलाओं को रोजगार प्रदान किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस संबंध में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गयी है। उन्होंने आम लोगों से इसकी सूचना जिला
अब आम जनता बार कोड के माध्यम से कटा सकेंगे जमीन की रसीदें
भू-राजस्व मंत्री श्री दीपक बिरुआ ने कहा कि जमीन संबंधित मुद्दों पर आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व संग्रहण किया जाए। इसलिए म्यूटेशन समेत अन्य जमीन संबंधित कार्यों को राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में लाएं। अधिकारी ऐसे कार्यों को ससमय पूरा कराने की दिशा में काम करें।
24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिरा रांची का तापमान
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा, घना कुहासा और धुंध इन दिनों झारखंड को परेशान किए हुए है। जनजीवन अहले सुबह से 10 बजे तक सामान्य नहीं हो पा रहा है। ठंड शहर की रफ्तार धीमा किए हुए है। लगभग सभी जिलों में आज सुबह में धुंध और कोहरा छाया हुआ है।