राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं पूर्व सैनिक : राज्यपाल
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उनका योगदान समाज एवं राष्ट्र के लिए अनुकरणीय है।
राज्यपाल रांची के गुरुनानक स्कूल सभागार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित ‘पूर्व सैनिक महासम्मेलन के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके 81वें जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके सुदीर्घ जीवन
प्रेरणास्रोत है स्वामी विवेकानंद का जीवन
स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त महान संत और दार्शनिक थे। उनकी जीवनी एक आदर्श के रूप में स्थापित है। वह युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ।
मकर संक्रांति 14 जनवरी को: एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट व विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि मकर संक्रांति हर वर्ष 14 जनवरी को मनाई जाती है।हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है, जो एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है।
लोहड़ी का पर्व भगवान सूर्य और अग्नि को किया गया है समर्पित: संजय सर्राफ
विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि लोहड़ी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को
रघुवर दास ने भाजपा की सदस्यता ली
पूर्व सीएम रघुवर दास एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। भाजपा में आने के बाद रघुवर एक बार फिर पुराने तेवर में दिखेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में रांची विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि रघुवर दास की गिनती भाजपा के फाउंडर मेंबर में भी होती है।
रांची एसडीओ और डीएसपी ने बांटे कंबल
राजधानी रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार और हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने गुरुवार देर रात हटिया रेलवे स्टेशन, यात्री शेड और आसपास के क्षेत्र में बेघर और जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया। दोनों अधिकारियों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए घूम-घूम कर कंबल का वितरण किया। अधिकारियों ने सभी बेघर एवं जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए उचित सावधानियां बरतने की सलाह दी।
राज्य में महुआ की एमएसपी तय करने की होगी पहल: मंत्री शिल्पी
राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड के वन उपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय होगा।कृषि विभाग सब्जी सहित वन उपजों की एमएसपी तय करने की तैयारी कर रहा है। महुआ जैसे वन उपज को कृषि विभाग एमएसपी के दायरे में लाने पर चर्चा कर रही है
मुख्यमंत्री से विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात, दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने मुलाकात की।
सबसे पहले विधायक जीगा सुसारन होरो ने मुख्यमंत्री से सपरिवार मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।
दुसरों को सुख देने से बडा कोई पुण्य नही और दुसरों को कष्ट देने बडा कोई पाप नही: स्वामी सदानंद महाराज
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर मे श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा कृष्ण का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा के अंतिम दिन कथा के यजमान श्रीमती सुनीता अग्रवाल राजू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सपरिवार एवं संस्था के सदस्यों ने बड़े ही प्रेम से श्रीमद् भागवत का पूजन तथा स्वामी श्री सदानंद महाराज को माल्यार्पण चंदन- वंदन कर उपस्थित सभी