विरासत को रंगों में संजोकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य : चमरा लिंडा
कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि सरकार, झारखंड की जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड की जनजातीय कला और संस्कृति को संजोने और जनजातीय
महुआ माजी के खिलाफ रांची पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार महुआ माजी के खिलाफ रांची पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 122/2024 के तहत पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं।
हेमन्त सोरेन ने अबुआ बजट- 2025- 26 की निर्माण को लेकर बजट पूर्व संगोष्ठी की
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बजट के जरिए एक ऐसा दस्तावेज तैयार हो, जिससे यहां की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ सर्वांगीण विकास की राह पर राज्य आगे बढ़ सकें। इसके लिए जरूरी है कि संसाधनों का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल हो। मुख्यमंत्री आज झारखंड मंत्रालय में
टेंडर घोटाला मामले में वीरेन्द्र राम के भाई की जमानत याचिका खारिज
पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लाड्रिंग करने के आरोपित वीरेंद्र राम के भाई आलोक रंजन की जमानत
सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को हरमू में जमीन देगी सरकार, कल सौंपे जायेंगे कागजात
झारखंड राज्य सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और ओलंपियन सलीमा टेटे, और ओलंपियन निक्की प्रधान को हरमू में भूखंड आवंटित करने जा रही है। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के एनेक्सी भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दोनों खिलाड़ियों को भूखंड के कागजात सौंपेंगे। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
CUJ के खाने में मिला मरा चूहा, 2 छात्र रिम्स में भर्ती
झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयूजे) की मेस में सोमवार रात डिनर के दौरान खाने में मरा हुआ चूहा मिलने से छात्रों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए छात्रों ने मेस में तोड़फोड़ की और फिर करीब 100 छात्र एडमिन ब्लॉक के समाने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि रात 8 बजे डिनर परोसा जा रहा था,
मौसम ने लिया यू-टर्न, ठंड में हुआ इजाफा
जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में मौसम ने यू-टर्न लिया है। राज्य के अधिकांश हिस्से में आसमान साफ है पर ठंडी हवाएं अपना असर दिखा रही हैं। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। ठंड ने परेशानी बढ़ा दी है। इधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी इस ठंड से राहत मिलने के आसार इस अंतिम सप्ताह में नहीं हैं। मौ
डीजीपी अनुराग ने मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रांची। रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए वर्ष 2024 में राज्य में कुल 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 09 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। संगठित आपराधिक गिरोह के कुल 154 अपराधियों और एटीएस के जरिए 04 अलकायदा के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है : राज्यपाल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को 76 वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद राज्यपाल ने खुली जीप से सशस्त्र बल के परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।
मौके पर राज्यपाल ने कहा कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है। हमारे इस महान लोकतंत्र का आधार है- हमारा संविधान। आज इस अवसर पर मैं संविधान सभा के सभी सदस्यों को भी नमन करता हूं। हमारा संविधान लोकतंत्र का एक पवित्र ग्रंथ है, जो हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक है। हमारा कर्तव्य है कि हम इसका पूरा सम्मान करें क्योंकि संविधान किसी भी राष्ट्र की शासन प्रणाली का मजबूत आधार होता है। यह शासन की प्रकृति और प्रक्रिया को परिभाषित करता है। इसी के माध्यम से विभिन्न लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना और उनके काम-काज के नियम निर्धारित किये जाते हैं।
रांची-पुरी के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। रांची से 2 नई ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है, जिनमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी के लिए चलेगी। इसके अलावा रांची से जयपुर के लिए भी अब एक सीधी ट्रेन चलने वाली है। इसके लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।