बसंत ऋतु के आते ही बदला मौसम का मिजाज
बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही झारखंड के मौसम में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। रांची में पिछले 2 दिन से दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इस बार गर्मी में नहीं होगी पेयजल की समस्या
रांची। गर्मी ने राज्य भर में दस्तक दे दी है। लगभग हर वर्ष गर्मियों में राजधानी रांची के लोगों को पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसका कारण अपेक्षा के अनुसार बारिश का नहीं होना है। हालांकि इस बार मॉनसून की अच्छी बारिश होने से गर्मी में रांची के सभी डैम लबालब भरे हुए हैं। इससे इस वर्ष गर्मियों में यहां के लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होगी।
रांची में होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची आ रही हैं। राष्ट्रपति BIT मेसरा में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम BIT मेसरा के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और 15 फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा।
रांची में सरस्वती पूजा की धूम, अनोखी थीम पर बन रहे भव्य पंडाल
राजधानी रांची में सरस्वती पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर चौक-चौराहे और मोहल्ले में पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह पूजा समितियों ने बैनर और पोस्टर लगा दिए हैं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया है। रांची के अपर हटिया स्थित सरस्वती शिशु बाल क्लब इस वर्ष पहाड़ की थीम पर पंडाल का निर्माण कर रहा है।
रांची में एक साथ चार फ्लैट्स का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के एकलव्य टावर में एक साथ चार फ्लैट का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना गुरुवार अहले सुबह की है। जानकारी के अनुसार चार की संख्या में आए चोरों ने यहां फ्लैट नंबर
रांची रेलवे स्टेशन से 45 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से कुल आठ बोरियों में 45 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के बक्सर निवासी चंदा कुमार चौधरी, अभिषेक प्रधान और उपेंद्र चौधरी शामिल है।
पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विधानसभा के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की गयी। चार्जशीट सीजेएम चंदन की
राज्य में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज का कार्य समय पर हो पूरा: शिल्पी नेहा तिर्की
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभाग से जुड़े भवनों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर जोर देने का निर्देश दिया है। नेपाल हाउस में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में मतियस विजय टोप्पो बर्खास्त
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में छह प्रस्ताव पारित किए गए। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और तत्कालीन विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची मतियस विजय टोप्पो को सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी दी गई है। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट की धारा 71 ए
देश और दुनिया में हमारी बेटियों ने अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया : हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी में राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और