सड़क हादसे में 2 की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
राजधानी रांची में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों विद्यार्थी सीयूजे के बताए जा रहे हैं। वहीं, छात्रों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना बुधवार सुबह मांडर मूरगु पुल के पास की है।
8 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज़
रांची सहित राज्यभर के मौसम में इस बार काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार गर्मी 18 दिन पहले ही पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, वर्ष 2024 के फरवरी माह में सबसे गर्म दिन 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन
हेमन्त और कल्पना ने कोयला बकाया को लेकर केंद्र सरकार पर किया प्रहार
धनबाद गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में जेएमएम ने 53वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि, गांडेय विधायक कप्पना सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप
आपदा राहत की त्वरित व्यवस्था बनायेः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में प्राकृतिक कारणों से होने वाली क्षति से निपटने के लिए आपदा राहत की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। उन्होंने कहा है कि ससमय राहत
बजट में झारखंड रेलवे की परियोजनाओं को मिली नई दिशा: 7302 करोड़ का आवंटन मिला
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रांची के हटिया स्थित DRM कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह स्पष्ट किया कि झारखंड की रेलवे परियोजनाओं के लिए बजट में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसी कड़ी में झारखंड में भी रेलवे की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं चल रही हैं।
सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ थाने में हुई शिकायत, राष्ट्रपति से जुड़ा है मामला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब रांची की रहने वाली अंजली लकड़ा ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाने में सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। अंजली लकड़ा ने अपने आवेदन में कहा है कि
रांची में CRPF जवान को 10 साल की सजा, इस मामले में है दोषी
छह साल पुराने मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने सीआरपीएफ के जवान अमित उरांव को दोषी ठहराया है और 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा, उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अगर वह जुर्माने की राशि नहीं देता है, तो उसे एक साल और जेल में रहना होगा।
झारखंड में पिछले 10 वर्षों में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़ा: रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़ा है, जो 457 करोड़ रुपये से 7302 करोड़ रुपये हो गया है। वैष्णव सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए झारखंड में
झारखंड के नए डीजीपी बनाए गए अनुराग गुप्ता
1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता राज्य के स्थायी डीजीपी होंगे। झारखंड सरकार ने उनकी स्थायी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी स्थायी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। बतौर स्थायी डीजीपी उनका कार्यकाल 2 साल का होगा। उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2026 तक होगा।
रांची में धूमधाम से मनाई जा रही सरस्वती पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजधानी रांची में सोमवार को वसंत पंचमी के अवसर पर शहरभर में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। विभिन्न चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और शैक्षणिक संस्थानों सहित रिम्स में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा में विद्यार्थी, शिक्षक, संगीतकार, कलाकार, लेखक-पत्रकार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर सरस्वती देवी की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया है।