रांची में होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन

News Saga Desk

रांची। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची आ रही हैं। राष्ट्रपति BIT मेसरा में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम BIT मेसरा के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और 15 फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10:00 बजे BIT मेसरा पहुंचेंगी, जहां बिरला ग्रुप के चेयरमैन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी समारोह में शामिल होंगे। BIT मेसरा की स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी, और इस वर्ष संस्थान अपने 70 वर्षों का इतिहास मना रहा है। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो शिक्षा, नवाचार और समाज के उत्थान में BIT मेसरा की योगदान को रेखांकित करेगा।समारोह में देश-विदेश के प्रमुख व्यक्ति और संस्थान से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे, जो इस ऐतिहासिक अवसर की गरिमा को और बढ़ाएंगे।


Read More News

Read More