CUJ के खाने में मिला मरा चूहा, 2 छात्र रिम्स में भर्ती

News Saga Desk

रांची। झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयूजे) की मेस में सोमवार रात डिनर के दौरान खाने में मरा हुआ चूहा मिलने से छात्रों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए छात्रों ने मेस में तोड़फोड़ की और फिर करीब 100 छात्र एडमिन ब्लॉक के समाने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि रात 8 बजे डिनर परोसा जा रहा था, तभी एक छात्र को खाने में चूहे का मरा हुआ बच्चा मिला। इसके बाद हंगामा मच गया। छात्रों ने मेस में तोड़फोड़ भी किया। मिली जानकारी के अनुसार खराब खाना खाने के बाद 20 से अधिक छात्रों को उलटी भी हुई। साथ की 2 छात्रों को रिम्स में भर्ती भी कराया गया है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में वार्डन को जानकारी भी देने की कोशिश की थी लेकिन उनका फोन भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद छात्र रात में एडमिन ब्लॉक के सामने धरना करने लगे। रात के करीब एक बजे सुपरवाइजर नशे में धुत छात्रों से मिलने पहुंचे। सुपरवाइजर पूरन महतो के आने के बाद काफी हंगामा भी हुआ। छात्रों का आरोप है कि सुपरवाइजर ने छात्रों के साथ मारपीट भी की है। मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुपरवाइजर पूरन महतो को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रों ने इसको लेकर शिकायत की कि भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है और पहले भी इसको लेकर शिकायतें की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। छात्रों ने इस लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और प्रशसान से भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने की अपील की है। 


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More