पुलिस महानिदेशक ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मताधिकार प्रयोग की शपथ

NEWS DESK SAGA

रांची। पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) आरके मल्लिक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय परिसर में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ ली कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More