News Saga Desk
महाकुम्भ नगर : अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोना मीन ने कहा कि महाकुंभ का संबंध हमारी सनातन संस्कृति के साथ है। अरुणाचल प्रदेश को भी भारतीय संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है। महाकुंभ मेला का हिस्सा बनकर वे अभिभूत हैं। पूर्वोत्त्तर के राज्यों के श्रद्धालु भी यहां महाकुंभ में बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री चोना मीना ने कहा कुंभनगर के सेक्टर 18 में स्थित पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठपुरी के शंकराचार्य शिविर में शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के सान्निध्य में चल रहे महायज्ञ में भाग लिया। उन्होंने हवन कुंड में आहुति डालीं एवं अपने राज्य के लोगों के लिए सुख एवं शांति की कामना की। इस अवसर उप मुख्यमंत्री चोना मीन ने कहा कि वे अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड से जल लाये हैं। उन्होंने भगवान परशुराम का चांदी का फरसा और कई तरह के भेंट आदि शंकराचार्य की चरण पादुका की पूजा अर्चना के बाद शंकराचार्य को भेट की। उनके साथ अरुणाचल विधान सभा सदस्य जिग्नू नामचुम, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी आदि भी थे।शिविर में शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि प्रयागराज के संगम क्षेत्र में भगवान ब्रह्मा ने प्रथम यज्ञ किया था। सृष्टि के आरंभ से ही यहां यज्ञ की परंपरा है।
चोना मीना ने योगी से की मुलाकात
अरुणाचल के मुख्यमंत्री चोना मीना ने लखनऊ में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की एवं भव्य तथा दिव्य महाकुंभ के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्हें परशुराम कुंड का जल भी दिया। महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी बधाई के पात्र हैं। मैंने स्वयं शंकराचार्य जी के सान्निध्य में संगम में स्नान किया एवं महायज्ञ में पूजा-अर्चना की।
No Comment! Be the first one.