भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का प्रवेश शुल्क बढ़कर 50 रुपए हुआ, लोगों में नाराजगी 

News Saga Desk

रांची। रांची के जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में अब 50 रुपए का प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यह पार्क केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 142 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया था। बता दें कि लोग भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी की जानकारी और उनके योगदान को याद कर सकें। हालांकि प्रवेश शुल्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकरी हो कि शहर के अन्य सरकारी पार्कों में प्रवेश निशुल्क है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक ऐतिहासिक स्थल होने के बावजूद प्रवेश शुल्क निर्धारित किया जाना आम नागरिकों के लिए असुविधाजनक हो सकता है। कुछ का कहना है कि पार्क के रख-रखाव और संचालन के लिए शुल्क लिया जाना उचित हो सकता है।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि यह पार्क राज्य और केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। झारखंड के जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनवाया गया था। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार इस मुद्दे पर पुनर्विचार करेगी और जनहित में निर्णय लेगी।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More