झारखंड में कांके का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस

News Saga Desk

रांची। झारखंड में शीतलहर का सितम जारी है। ठंडी हवा के झोकों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह गहरी धुंध छा रही है। ओस की बूंदें जमने लगी हैं।

पिछले 24 घंटे में कांके राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का ​पारा लुढ़क कर 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं खूंटी का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक चार जनवरी से रांची सहित पूरे राज्य में बादल छाएंगे। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे कंपकंपाती ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन सात जनवरी को बादल छंटेगा और ​न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। इससे एक बार फिर सर्दी अपना सितम दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अभी धुंध से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More