पैसेंजर बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 15 से अधिक घायल

News Saga Desk

पलामू। नेशनल हाईवे 39 डालटनगंज -रांची मुख्य पथ पर पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह बकोरिया के पास शुक्रवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस का नाम जीपीएस जो डालटनगंज से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों की भी पहचान की जा रही है।

Read More News

Read More