प्रधानमंत्री मोदी: सावित्रीबाई फुले महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत तथा शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अग्रणी हैं। उनके प्रयास हमें प्रेरित करते रहते हैं, क्योंकि हम लोगों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं।” उल्लेखनीय है कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 03 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। उनका जीवन महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव को खत्म करने के लिए समर्पित था।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More