राजस्व पर जोर: अपार्टमेंट में बन रहे फ्लैटों के निबंधन में तेजी लायी जायेगी

News Saga Desk

रांची। राज्य में अनिबंधित फ्लैट के निबंधन के लिए विशेष ड्राइव चलाया जायेगा। इसके लिए स्थानीय नगर निकाय से समन्वय करके अपार्टमेंटों की सूची तैयार की जा रही है, और यह देखा जा रहा है की इन अपार्टमेंटों में से कितने फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है। ऐसे फ्लैटों को चिंहित किया जायेगा और इनके ऑनर से समन्वय करते हुए इनका निबंधन सुनिश्चत कराया जायेगा। निबंधन विभाग ने फ्लैटों की सूची तैयार करके निबंधन कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी सभी निबंधन पदाधिकारियों को दिया है।

दरअसल, लगातार दो वित्तीय वर्षों से फ्लैटों के निबंधन में सुस्ती देखी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी धनबाद, रांची ग्रामीण, गिरिडीह, गढ़वा एवं जामताड़ा जिला में विगत वर्ष 2022-23 से कम संख्या में फ्लैट का निबंधन हुआ था। पूरे मामले में भू-राजस्व सचिव ने निबंधन बढ़ाने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। इसके साथ ही जनसाधारण को निबंधन कार्यालयों में प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए भी हेल्पडेस्क संचालित करने को कहा है, ताकि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक निबंधन कार्य में तेजी आये। निबंधनार्थियों को ऑनलाइन निबंधन प्रक्रिया, ऑनलाइन मुद्रांक शुल्क, निबंधन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दी जायेगी, इसके लिए लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More