नीतीश रेड्‌डी की पहली सेंचुरी, इंडिया 358/9

News Saga Desk

नीतीश रेड्‌डी के शतक के दम पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर ली है। एक समय उस पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा था। फिलहाल, टीम 116 रन से पीछे है। भारत ने मेलबर्न में शनिवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 9 विकेट पर 358 रन बनाए। नीतीश रेड्‌डी 105 और मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद हैं।

इंडिया ने सुबह 164/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। ऋषभ पंत ने 6 और रवींद्र जडेजा ने 4 रन अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। पहले सेशन में पंत 28 और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए। तब टीम इंडिया का स्कोर 221/7 था। यहां से नीतीश रेड्‌डी और वॉशिंगटन सुंदर ने 8वें विकेट के लिए 285 बॉल पर 127 रन की साझेदारी करके फॉलोऑन टाला। सुंदर 162 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3 विकेट झटके। नाथन लायन को 2 विकेट मिले। एक दिन पहले शुक्रवार, 27 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे।

গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More