धनबाद में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने आए आईटीबीपी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

धनबाद, 26 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने बटालियन के साथ सिक्किम से धनबाद आए आईटीबीपी के जवान ने बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर में बने कैम्प में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृत जवान की पहचान रुद्रप्रयाग उत्तराखंड निवासी संदीप कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बीबीएम कॉलेज परिसर में बना अस्थायी कैंप गोली चलने से गूंज उठा। गोली की आवाज केंप में स्थित संदीप कुमार सिंह के कमरे से आई थी। बताया जाता है कि उस वक्त संदीप कमरे में अकेला था। गोली की आवाज पर वहां रह रहे बटालियन के अन्य जवान कमरे में पहुंचे, तो वहां संदीप को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। साथी जवानों ने तत्काल उसे लेकर बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया। एसएनएमएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए धनबाद के सिटी एसपी अजित कुमार ने बताया कि चुनाव कार्य में धनबाद आए आईटीबीपी के जवान संदीप कुमार सिंह ने खुद को अपने सर्विस राइफल से गोली मार ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More News

প্রধানমন্ত্রীর ভিডিও সরানোয় ক্ষমা চাইল মেটা, অশ্বিনী বৈষ্ণবের সঙ্গে বৈঠকে দুঃখপ্রকাশ

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি : প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর একটি ভিডিও সাময়িকভাবে ফেসবুক থেকে সরিয়ে...

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More