BIT मेसरा की छात्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार 

News Saga Desk

रांची।  रांची के बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या के आरोपी पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरियातू थाना पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके पास से देसी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। रविवार रात बरियातू पुलिस कुसुम विहार रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। एएसआई राम किशुन उरांव की टीम ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी कट्टा और एक गोली बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

पियूष तिवारी पर 2022 में बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या का आरोप है। यह घटना टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां आरा गेट डेयरी फार्म के पास रेलवे ट्रैक पर पल्लवी का शव मिला था। पियूष पर रिटायर्ड डीएसपी बीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष पर गोली चलवाने का भी आरोप है। यह घटना दिसंबर 2021 में हुई थी। उसके खिलाफ बरियातू थाना में हत्या की कोशिश और टाटीसिल्वे थाना में मर्डर का केस दर्ज है। पियूष तिवारी कुछ महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। लेकिन अब फिर से अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More