छत्तीसगढ़ से 21 सदस्यीय मत्स्य कृषक दल पहुंचा झारखंड

News Saga Desk

रांची। छत्तीसगढ़ के जशपुर के मत्स्य कृषकों का 21 सदस्यीय दल रविवार को तीन दिवसीय झारखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को रांची पहुंचा। इस दल का नेतृत्व प्रभात शर्मा, मत्स्य विकास पदाधिकारी तथा उमेश पटोया कर रहै हैं। मत्स्य किसानों का यह दल झारखंड में हो रहे मत्स्य विकास कार्यक्रम एवं योजनाओं को देखकर काफी अभिभूत हुए। उन्होंने आरएएस, बायोफ्लाॉक, तकनीक (बीएफटी), झास्कोफिश द्वारा संचालित फीड मील, नलकरी डेम, पतरातु तथा गेतलसूद में केज कल्चर, कोल पीट में केजकल्चर आदि योजनाओं को देखकर प्रभावित हुए। इस संबंध में निदेशक, मत्स्य (झारखंड) एचएन द्विवेदी ने कहा कि किसानों के इस तरह के भ्रमण से दूसरे राज्यों में चल रही योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है तथा ज्ञान व अनुभवों का आदान-प्रदान होता है। इससे माति्स्यकी विकास कार्यक्रमों में गति आती है। मत्स्य किसान अगले दो दिनों तक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान झारखंड के विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे मत्स्य पालन की जानकारियां प्राप्त करेंगे। उक्त जानकारी मत्स्य निदेशालय के मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार, धुर्वा के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More