रांची के लालपुर में बंद कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

News Saga Desk

रांची।  रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे। बेटे ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है। उन्हें पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उनके पिता के कमरे से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद वे अपने पिताजी के फ्लैट पहुंचे। जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ने लोग अंदर दाखिल हुए तो देखा बेड पर तपस कुमार मृत आवस्था पड़ हैं। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर यूडी केस दर्ज किया गया है। 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More